Tuesday, August 21, 2018

क्या ये मेरी कल्पना है ..... ?


आँखे बंद करने पर एहसास तुम्हारा होता है ,
धूप में आगे चलने पर साया तुम्हारा दिखता है। 
क्या ये मेरी कल्पना है .. या मेरा पागलपन 

बारिश न हो फिर भी भीगा सा महसूस करता हूँ ,
तेरे चेहरे के नूर को हर तरफ़ में देखा करता हूँ। 
क्या ये मेरी कल्पना है .. या मेरा पागलपन 

अकेले बैठा - बैठा खुद से बाते करता हूँ ,
ख्यालों में तेरे अक्सर मैं खोया रहता हूँ। 
हर चेहरे में सिर्फ़ तू ही नज़र आती है ,
हर रास्ते की मंजिल तू ही मुझे लगती है। 
क्या ये मेरी कल्पना है .. या मेरा पागलपन 

अकेले सफर में साथ तेरा लगता है ,
दिल मेरा आजकल ज़रा तेज धड़कता है। 
साँसे मेरी न जाने क्यों कभी - कभी थम सी जाती है ,
कानों में मेरे तेरी वो मीठी आवाज़ सुनाई देती है।
 क्या ये मेरी कल्पना है .. या मेरा पागलपन

 अगर ये कल्पना है तो इसे कल्पना ही रहने दो ,
  तुम न सही तुम्हारी यादों को ही रहने दो।

Thursday, August 16, 2018

उपहार... प्रकृति के { Nature's Gift }

                                                            प्रकृति ने दिए उपहार कई ,                                        
न करें हम मुश्किल नई।
Gifts nature offers,
  Not to make a problem new . 
 
बारिश की बौछार ,
ख़ुशी का ख़ुमार। 
ओस की बूँद ,
आँखे कर लो मूँद। 
स्पर्श करके इस एहसास को ,
बुझा लो अपनी प्यास को।
Rain Shower ,
Happy drunkenness. 
  A drop of dew ,
 Feet it a few . 
This feeling by touching,
Take off your thirst.

शेर की दहाड़ ,
झरने वाले पहाड़। 
नदियों का पानी ,
मछली की कहानी।
लहरों का आगमन ,
चिंताओं का निर्गमन।
Lion's roar,
Mountain with waterfalls. 
Rivers of water,
Telling Fish story.
Waves of arrival,
Exodus concerns. 

पेड़ों की छाँव ,
पड़े हमारे पाँव। 
ठण्डी वायु , शीतल कण 
तन में उमंग पाए मन। 
चलती धरती , चलता आकाश 
उगता सूरज , चँदा महान।
. The shade of trees,
Have our feet. 
Cold air, soft particles 
Pegasus could feel body . 
Moving earth, shows the sky 
The sun rises and birds fly . .

हरे - भरे मैदान , बर्फ़ की खान 
स्पर्श कर , करें जीवन महान।  
 आग गर्म है   
 जीवन मर्म है। 
प्रकृति के इन उपहारों का न करें उपहास ,
इनके कारण ही है जीवन आस - पास।
Green - lush grounds, Snow mines ,
Touch, and make great life.  
    Fire is hot   
     Life's secret got . 
Do not these gifts of nature ridicule,
Their cause life is around us .

Monday, August 13, 2018

स्वतंत्रता सेनानी (freedom fighters)

जय हो मेरे स्वतंत्रता सेनानी ,
याद रहेगी सदा आप सब की कहानी। 

आप सब आये थे ,
कुछ न कुछ लाये थे। 

मंगल पांडे आये थे , क्रांति को लाये थे। 
रानी झाँसी आयी थी , वीरांगनाओ को लायी थी। 

भगतसिंह आये थे , वीरता को लाये थे। 
गाँधी बाबा आये थे ,सत्याग्रह को लाये थे। 

सुभाष जी आये थे , हिन्द फ़ौज लाये थे। 
पटेल मोहदय आये थे , एक राजस्थान लाये थे। 

बाबा साहब आये थे , सविंधान को लाये थे। 
तिलक जी आये थे , स्वराज को लाये थे। 

आप सब ने इस धरा को पावन बहुत किया है ,
आप के कारण ही हम सबने जीवन को जिया है। 

 गुलाम रहते , मज़बूर होते 
आप सब यदि एक साथ न होते। 

आप सब ने बढ़ाया भारत की शान को ,
अब हम बनाएंगे भारत की नई पहचान को। 

जय हिन्द। 

Friday, August 10, 2018

प्यार की ये एक..... कहानी

एक था लड़का एक थी लड़की ,
दोनों मिले जब बिजली कड़की। 

बिजली ने दोनों को मिलाया ,
हवा में फिर प्यार छाया। 
अनजानी राहों से जानी राहों तक,
सफर उन्होंने एक निभाया। 

शुरू - शुरू में मिलते थे ,
दोनों मिलकर झगड़ते थे। 
 धीरे - धीरे मुलाकाते हुई,
प्यार की बारिश की बौछारें हुई।

नफरत से जो शुरू हुआ था रिश्ता ये उनका ,
अब प्यार की कसौटी पर खरा है उतरा। 

प्रेम ऐसा ही भाव है ,
जिसका नदी समान बहाव है। 
प्यार की नज़रों में सब समान है ,
प्यार में पागल सब महान है। 

लैला - मजनूं  , सोनी - महिवाल प्यार में दीवाने थे ,
ढोला - मारु , हीर - राँझा इनके भी फसाने थे। 

लड़के ने आगे बात बढ़ाई। 
आँखों को उसकी आँखों से मिलायी। 

लड़का बोला फिर लड़की से ,
बात तू सुनना अब ढंग से। 

प्यार की गलियों में तुझे पाया है ,
धड़कन में मेरी मैंने तुझे बसाया है। 

सांसो में मेरी तेरा नाम लिखा है ,
किस्मत को मेरी तेरे नाम किया है। 

रब से है बस यही फ़रियाद ,
पोते - पोती की शादी तक रहे अपना साथ।

Wednesday, August 8, 2018

यादें

जीवन के वो पल कहाँ गए ,
जो खो गए किसी दरिया में। 
ये बेहतरीन लम्हें ज़िन्दगी के ,
चले गए किसी नई दुनिया में। 

इन पलों में आँसु थे ,
इन पलों में मोती।
इन पलों में ख़ुशियाँ थी ,
जीवन की एक ज्योति। 

बन गए ये क्षण भूले - बिसरे ,
जो जीवन से पुरे खिसके। 
इन लम्हों को याद करुँ ,
इनकी कमी में उदास रहूँ। 

बचपन की वो यादें जब भी याद करुँ ,
आँखों में नमी दिल में फ़रियाद करुँ। 
इधर - उधर जाना, कुछ न कुछ करना ,
जब चाहे जहाँ , वहाँ हो जाए रवाना। 

किसी का प्यार, किसी की तकरार 
किसी का झगड़ा घर पर पंगा। 
बड़े हुए सब भूल गए ,
अकेले दुनिया मे रह गए। 

याद आते है मुझे वो हसीन लम्हें ,
जिनसे जुड़े मेरे जीवन के पन्नें। 
वो लोग , वो पल , वो बातें 
जो मुझे अब भी याद आते। 

यादें बड़ी निर्दयी है ,
सबको बहुत रुलाती है। 
एक आद ज़रूर हँसाती है ,
वरना बाकी सब रुसवाती है। 

आगे से कुछ ऐसा हो जाए ,
ये मेरी क़ैदी बन जाए। 
रहे मेरे पास वे पल ,
जो बीत गए पुराने कल।

Saturday, August 4, 2018

यारियाँ

दुनिया में भगवान ने रिश्ते कई बनाये है ,
कुछ रिश्ते हमने भी दिल से निभाए है। 

दोस्ती का रिश्ता ऐसा ही कुछ खास है ,
इस रिश्ते के कारण ही जीवन हमारे पास है। 

ये रिश्ता स्कूल से उम्रभर तक चलता है ,
जन्म से लेकर मरण तक साथ हमारे रहता है। 

दुःख में हाथ , सुख में साथ यार हमारे निभाते है ,
जीवन की हर डगर में सदा ये मुस्कुराते है। 

यार से प्यारा कोई नहीं ,
यार जैसा सहारा कहीं नहीं। 

रब से है बस यही दुआ ,
यारियों से दूर रहे सारी बला। 

एक-एक यार को मेरी दुआएँ ,
जीवन में तुम्हारे खुशहाली छाए। 

बस इतना सा ही ध्यान रखना ,
मुझे सदा ही याद करना।

Thursday, August 2, 2018

भ्रष्टाचार


भ्रष्टाचार एक ऐसी बीमारी ,
घेर ली है  जिसने दुनिया सारी। 

 भ्रष्टाचार करने वाला है भ्रष्टाचारी ,
तो भ्रष्ट आचरण सहने वाला भी है भ्रष्टाचारी। 

 भ्रष्टाचार की एक ऐसी कहानी ,
आज सुनाऊँ मैं अपनी जुबानी। 

एक आदमी ऐसा था जिसके जीवन में सब कुछ था ,
नाम , शौहरत सब था जिसे वह चाहता था। 

मगर लोभ ने ऐसी लात मारी ,
जिंदगी हो गयी अनजानी सी सारी। 

एक दिन की बात है, कर रहा था वह सरकारी काम ,
आयी एक सूचना ऐसी जिसमे था मुश्किल का नाम। 

मुश्किल को दूर करने के लिए माँगी उसने घूस ,
पकड़ा गया घूस लेते, पड़े उसके लाते -भूस। 

गया पद से , गया नाम से ,
काम किया ऐसा अज़ब सी शान से। 

लोभ है एक ऐसी बला ,
जिससे नहीं होता किसी का भला। 

मत करो लालच , मत करो लोभ ,
जितना है उसमे रहो , रखो ऐसी सोच। 

ले हम सब प्रण ऐसा ,
न करे भ्रष्टाचार उसके जैसा। 

जीवन में एक बात न भूलना ,
थोड़ा है बस थोड़े की ज़रुरत में ही रहना।

Featured Post

नारी-शक्ति

एक सुन्दर ,सलोनी प्यारी सी  लड़की की ये कहानी है।  जिसकी शादी थी दो दिन में बदली उसकी जिन्दगानी है।  जा रही थी वह बाज़ार कुछ अँध...